उन्हें ख़त में लिक्खा था दिल मुज़्तरिब है जवाब उन का आया मोहब्बत न करते
तुम्हें दिल लगाने को किस ने कहा था बहल जाएगा दिल बहलते बहलते
न जाने कितने सवालात हैं मिरे ऊपर
जवाब लिखने से बेहतर है चुप रहा जाए
दुश्वारी-ए-हयात को दुश्वार-तर बना
जिस का जवाब बन न पड़े वो सवाल दे